कुंडलियां … 44 बादल बूढ़े क्वार के…..

130
बादल बूढ़े क्वार के, गरज रहे बेकार।
पास नहीं एक बूंद भी, दिखा रहे अहंकार।।
दिखा रहे अहंकार, ना कोई मोल लगावै।
खांसे और मठारे बूढ़ा ,सबको आंख दिखावे।।
ना आंख उठाके देखे कोई, सब करते घायल।
इसी हालत में रहें, बूढ़ा और क्वार का बादल।।
131
भक्ति किये से होत हैं , सभी वासना शांत।
मनवा को समझा रह्यौ , यही वेद सिद्धांत।।
यही वेद सिद्धांत, समझ तू , शीघ्र बावरे।
समय निकले पे क्या समझेगा, बता बावरे?
प्राण ऊर्जा बन रही, जब तक तन में शक्ति।
तब तक ही कर पाएगा, मनवा तू भी भक्ति।।
132
जग में मत कभी कीजिए, पर नारी अपमान।
रावण जैसों का ढला , समर बीच अभिमान।।
समर बीच अभिमान, मरा अपमानित होकर।
मरे मराए को मारे , जगत आज भी ठोकर।।
अपमानित होता जीवन और यह घृणा का मग।
दूर रहो ऐसे जीवन से अभिनंदन करता है जग।।
दिनांक : 15 जुलाई 2023

लेखक सुप्रसिद्ध इतिहासकार और भारत को समझो अभियान समिति के राष्ट्रीय प्रणेता है