आर्यों का आदि देश और स्वामी दयानंद का मंतव्य

एक षडय़ंत्र के अंतर्गत भारत को नष्ट करने के लिए जो मिथ्या और भ्रामक कथा-कहानियां गढ़ी गयी है उनमें सबसे प्रमुख है-आर्यों का विदेशी होना। प्रश्न है कि ऐसी कहानियां गढ़ी क्यों गयीं? इसका उत्तर ये है कि भारतीयों के प्राचीन धर्म और इतिहास को मिटाकर भारत में ईसाइयत का प्रबलता से प्रचार प्रसार करना अंग्रेजों का उद्देश्य था। इसके लिए उन्होंने मैक्समूलर को उचित समझा। लॉर्ड मैकाले ने मैक्समूलर को भारत के वेदों और उत्कृष्ट साहित्य के अतार्किक और अवैज्ञानिक अर्थ करने का दायित्व सौंपा। सन 1857 की क्रांति समाप्त हुई तो भारत को सांस्कृतिक रूप से उजाड़कर उसका ईसाईकरण करने का संकल्प व्यक्त करते हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री लार्ड पामस्र्टन ने घोषणा की कि-”यह हमारा कत्र्तव्य ही नही, अपितु हमारा अपना हित भी इसी में है कि भारत भर में ईसाइयत का प्रचार प्रसार हो।” (संदर्भ : क्रिश्चियनिटी एण्ड गवनर्मेंट ऑफ इण्डिया मैथ्यू पृष्ठ 194)।
ईस्ट इण्डिया कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चेयरमैन मि. मेंगल्स ने ब्रिटिश पार्लियामेंट में कहा-”विधाता ने हिंदुस्तान का विशाल साम्राज्य इंगलैंड के हाथों में इसलिए सौंपा है कि ईसा मसीह का झण्डा इस देश के एक कोने से दूसरे कोने तक लहराए। प्रत्येक ईसाई का कत्र्तव्य है कि समस्त भारतीयों को अविलंब ईसाई बनाने के महान कार्य में पूरी शक्ति के साथ जुट जाएं।”
इस सोच के साथ मैक्समूलर ने अपनी मिथ्या अवधारणाएं इस देश पर थोपीं। जब वह अपना काम कर चुका तो उसने शेखी बघारते हुए 16 दिसंबर 1868 को भारत सचिव ”ड्यूक ऑफ आर्गाइल” को एक पत्र यूं लिखा-”भारत का प्राचीन धर्म अब नष्ट प्राय है। अब यदि ईसाइयत उसका स्थान नही लेती तो यह किसका दोष होगा?” मैक्समूलर के प्रयास की प्रशंसा करते हुए उसके एक मित्र ई.बी. पुसे ने उसे लिखा है-”भारत को ईसाई बनाने की दिशा में किया गया आपका प्रयास एक नये युग का सूत्रपात करने वाला होगा।”
‘वेदों वाले बाबा ने’ दी चुनौती:
जब मैक्समूलर वेदों और भारतीय इतिहास की मान्यताओं के साथ खिलवाड़ कर उनका विकृतीकरण कर रहा था, तब महर्षि दयानंद सरस्वती जी महाराज (जिन्हें ‘वेदों वाला बाबा’ कहा जाता है) ने उसे चुनौती दी। महर्षि दयानंद ने देशवासियों को ‘सत्यार्थप्रकाश’ के माध्यम से बताया कि मनुष्यों की आदि सृष्टि त्रिविष्टप अर्थात तिब्बत में हुई और आर्य लोग सृष्टि के आदि में कुछ काल पश्चात तिब्बत से सूधे इसी देश (भारत) में आकर बसे। इसके पूर्व इस देश का कोई नाम नही था, और न कोई आर्यों के पूर्व इस देश में कोई बसता था।”
महाभारत की साक्षी भी ध्यातव्य है
महाभारत में भी मनुष्यों की उत्पत्ति का वर्णन मिलता है। यह ग्रंथ पिछले सवा पांच हजार वर्षों से डिण्डिम-घोष करता आ रहा है-
”हिमालयाभिधानोअयं ख्यातो लोकेषु पावन:। अर्थयोजन विस्तार: पंचयोजनमायत:।। परिमण्डलयोमध्ये मेरूरूत्तम पर्वत:। तत: सर्वा समुत्पन्ना वृत्तयोद्विजसत्तम।। ऐरावती वितस्ता च विशाला:देविका कुहू। प्रसूतिर्यत्र विप्राणां श्रूमते भरतर्षभ।।”
अर्थात संसार में पवित्र हिमालय है। उसमें आधा योजन चौड़ा और पांच योजन घेरेवाला ‘मेरू’ है। जहां मनुष्यों की उत्पत्ति हुई। यहीं से ऐरावती, वितस्ता, विशाल देविका और कुहू नदियां निकलती हैं।”
सभी सम्प्रदायों की साक्षियां क्या कहती हैं?
आज का विज्ञान बार-बार कह रहा है कि इस सृष्टि में कितनी ही बार जल प्रलय हो चुकी है। इस प्रलय को विश्व के सभी सम्प्रदायों ने अपने अपने ढंग से अपने अपने गं्रथों से मान्यता प्रदान की है। बाइबल में कहा गया है कि ईश्वर ने नूह नामक महामानव को सावधान कर दिया था, जिसने एक जहाज लिया और उसमें कुछ जोड़ों के साथ एक ऊंचे अरारत नामक पर्वत पर जाकर शरण ली। चालीस दिन तक घनघोर वर्षा होती रही, सर्वत्र जल ही जल हो गया। तब केवल नूह का जहाज बचा।”
इसी कहानी को थोड़े परिवर्तन के साथ पारसी ग्रंथ ‘अहुरमज्द’ में दोहराया गया है। वहां नूह (मनु) को विवनद्यत के पुत्र यिम (विवस्वान के पुत्र यम) कहा गया है। ऐसी ही कथा में इस्लाम की मान्यता है। ये सारे वर्णन भारत के शतपथ ब्राह्मण की उस कथा के टूटे फूटे अंश हैं, जिसमें एक मछली मनु के पास आकर कहती है कि ”मेरी रक्षा करो। आगे चलकर एक बहुत बड़ी बाढ़ आने वाली है, जल से समस्त पृथ्वी आप्लावित होने वाली है। जिसमें सब प्राणियों का नाश हो जाएगा। उस समय मैं तुम्हारी रक्षा करूंगी।” मनु ने उसे बचा लिया, जब भयंकर जलप्लावन हुआ तो मनु ने उसके कहे के अनुसार एक नाव बनाई। मछली नाव को खींचकर उत्तरी पहाड़ (हिमालय) की ओर ले गयी। जब पानी घटा तो अकेले मनु बचे थे। कुछ काल पश्चात वहां श्रद्घा नाम की स्त्री उत्पन्न हुई। उससे मानवी प्रजा की सृष्टि हुई।
इस प्रकार इन कथा कहानियों को यदि जोड़कर देखा जाए तो सभी वर्तमान मानव सृष्टि की एक ही कहानी को दोहराते हैं और सभी का संकेत इस मानवसृष्टि की उत्पत्ति के लिए एक पर्वत की ओर है। कहानी को सबसे सुंदर ढंग से शतपथ ब्राह्मण ने प्रस्तुत किया है, शेष ग्रंथों में उसे विकृत कर दिया गया है। कहानी का यह एक सामान्य नियम भी है कि वह मूल गं्रथ में तो सुरक्षित रहती है, शेष ग्रंथों में यह जैसे-जैसे विस्तार पाती है, वैसे-वैसे ही उसमें विकृतियां आती जाती हैं। जैसे हमारी रामायण और महाभारत भी हैं। ये अनुवाद होते-होते अन्य भाषाओं में पर्याप्त सीमा तक विकृत कर दी गयी हंै। यहां हमें इस कहानी का फलितार्थ देखना चाहिए और वह यही है कि मानव सृष्टि हिमालय पर हुई। इसलिए महर्षि दयानंद का ये मत कि मानवोत्पत्ति सर्वप्रथम हिमालय के त्रिविष्टप क्षेत्र में हुई, तर्कसंगत और बुद्घिसंगत ही जान पड़ता है। यहीं से ये आर्य लोग विश्व में शेष भागों में पहुंचे।
जब मैक्समूलर ने भी अपनी धारणा बदली:
सच छुपाए नही छुपता। वह सामने आता है और जब वह छुपाने वाले के सामने भी आता है तो कई बार तो उसे भी अपनी मान्यता या धारणा को परिवर्तित करने के लिए विवश कर देता है। मैक्समूलर के साथ भी यही हुआ।
उसने अपनी पुस्तक इण्डिया व्हाटकैन टीच अस” में जो स्वीकारोक्ति की है, वो भारत के उन उच्छिष्टभोजी लेखकों के मुंह पर एक तमाचा है जो अभी तक आर्यों को विदेशी मानने या समझाने का प्रयास कर रहे हैं। वह लिखता है:-”यह निश्चित हो चुका है कि हम सब पूर्व से ही आये हैं। इतना ही नही हमारे जीवन की जितनी भी प्रमुख महत्वपूर्ण बातें हैं सबकी सब हमें पूर्व से ही मिली हैं। ऐसी स्थिति में जब हम पूर्व की ओर जायें तभी हमें यह सोचना चाहिए कि पुरानी स्मृतियों को संजोए हम अपने पुराने घर की ओर जा रहे हैं।”
इस स्वीकारोक्ति से स्पष्ट है कि मैक्समूलर ने अपने पश्चिमी जगत की सारी प्रमुख और महत्वपूर्ण बातों को पूर्व से ही मिली होने की बात कहकर यह भी स्वीकार किया है कि हिंदुत्व एक जीवन पद्घति है जो वास्तविक रूप से मानव को मानव बनाती है, और अच्छी व सच्ची बातों की विश्व में एकमात्र प्रचारिका व प्रसारिका है। जिसके लिए शेष सारा विश्व उसका ऋणी है।
मेरा यह लेख पूर्व प्रकाशित हो चुका है,

डॉ राकेश कुमार आर्य

Comment: