manu mahotsav banner 2
Categories
विविधा

केन्द्रीय सूचना प्रसारण राज्यमंत्राी राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ से की

छोटे और मझौले समाचारों पत्रों की राष्ट्रीय संस्था ‘‘इंसार न्यूज मीडिया’’ के शिष्टमंडल ने की भेंट

               नई दिल्ली, 11 दिसम्बर, 2014। नई दिल्ली के छोटे और मझौले समाचारों पत्रों की राष्ट्रीय संस्था इंसार न्यूज मीडिया के शिष्ट मंडल ने केन्द्रीय सूचना प्रसारण राज्यमंत्राी श्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ से शिष्टाचार भेंट की।

         संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र जैन ने केन्द्रीय सूचना प्रसारण राज्यमंत्राी श्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ को छोटे मझौले समाचार पत्रों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। श्री राठौड़ ने शिष्टमंडल को बताया कि सरकार छोटे समाचार पत्रों के प्रति संवेदनशील है, इसके लिए उन्होंने कारगर कदम उठाने का भी भरोसा दिलाया।

         शिष्टमंडल में संस्था के गवर्निग बोर्ड के संस्थापक अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र जैन, श्री सुशील झालानी, पू. सदस्य, भारतीय प्रेस परिषद्, संस्था के अध्यक्ष श्री आनिस-उर-रहमान एवं महासचिव श्री आदीश जैन शामिल थे।

Comment:Cancel reply

Exit mobile version